मोहब्बत में मिली हर चीज अनमोल होती है
मोहब्बत मे मिली हर चीज अनमोल होती है, चाहे वो इश्क हो या बेवफाई
इश्क मिले तो इंसान जन्नत पा लेता है, उसे रब मिल गया ऐसा महसूस होता है।
बेवफाई मे तो आलम ये होता है की तन्हाई और शराब दोनों मे डूब जाये ।
कभी मोहब्बत के तोहफो मे फूलो की कलियाँ और खुशबू मे डूबी चिट्ठीया मिलती है।
तो कभी बेवफाई मे आँखों के तेज खंजर से दिल को घायल कर देते है ।
न दूरियां सही जाती है, न खामोशियों का सितम बर्दाश्त होता है ।
इश्क ज़ब परवान चढ़ता है तो आँखों मे महबूब का वो हंसी अक़्स बस जाता है।
हम ख्वाबो मे डूबे महबूब की बांहो मे अपनी पूरी जिंदगी गुजारने की कसमे खाते है।
बेवफाई मे महबूब का चेहरा याद आते ही आँखों से आँसू बहते है, ये आँसू बहुत कीमती होते है।
जुदाई का ज़ख्म दर्द बनके किताबों की पंक्तिया बन जाते है और आशिक शायरों मे शुमार हो जाते है।
– प्रियंका यादव
