हो सके तो माफ कर देना।

हो सके तो माफ कर देना
अगर लगे के कुछ ज्यादा ही मांग लिया,
ज्यादा भी इतना के उम्रभर का साथ मांग लिया
कदम के साथ कदम मिलाके चलना है
सिर्फ तुम्हारे साथ,
जुल्फों को सहलाने के लिए तुम्हारा हाथ मांग लिया ,
हो सके तो माफ कर देना अगर लगे के कुछ ज्यादा ही मांग लिया।
पहली नजर में मोहब्बत बन गए ऐसा नहीं कहूंगी,
हर रोज तुम्हारी बातों में खुद को फंसते हुए देखा है,
नजरें मिलाती नहीं हूं गैरों से
पहली बार खुद को नजर चुरा कर हंसते हुए देखा है ,
बारिश में भींगना मर्ज़ी तुम्हारी
बातें करते करते चाय पीने के लिए कुछ वक़्त उधार मांग लिया ,
हो सके तो माफ कर देना अगर लगे के कुछ ज्यादा ही मांग लिया।
चेहरे को छू के गुज़र रही हवाओं से गुज़ारिश की , के ठहर के आए आस पास बदन के तुम्हारे,
गुस्ताख़ी कर हवाओं से तेरी ख़ुशबू का एहसास मांग लिया ,
हो सके तो माफ कर देना अगर लगे के कुछ ज्यादा ही मांग लिया ।
सारा दिन सिर्फ तुम्हे सुनना है
रात में तारों की छांव में अपनी भी सुनानी है
क्या होती है जिस्मों की आजमाइश में क्या जानो,
ऐतबार करो मेरे लफ्जों पे कुछ ज्यादा नहीं बस थोड़ा प्यार मांग लिया,
हो सके तो माफ कर देना अगर लगे के कुछ ज्यादा ही मांग लिया ,
ज्यादा भी इतना के उम्रभर का साथ मांग लिया ।

~Vayu