वो कहता है, उसे पसंद है।

मेरा साथ चलना, चलते-चलते हाथ थाम लेना,
मेरा…. साथ चलना, चलते-चलते हाथ थाम लेना,
बेपरवाह सब कुछ कह देना,
वो कहता है, उसे पसंद है।

ये आँखें खुला समंदर है,
ये आँखें…. खुला समंदर है, वो कहता है,
इसमे तुम प्रेम की कश्ती चलाओ,
बस हल्का सा, हल्का सा ही सही तुम काजल लगाओ,
बेशक शौक नहीं है मेरा,
उसे पसंद है।

उसे वेट (wait) करवाना मुझे पसंद है,
उसे… वेट (wait) करवाना मुझे पसंद है,
और वो मेरी गलियों से जब गुजरे,
मेरा खिड़की से झाककर देखना,
वो कहता है, उसे पसंद है।

मंदिर में माथा टेकना, मन्नत का वो धागा बंधना,
मंदिर में… माथा टेकना, मन्नत का वो धागा बंधना,
आँखें मूंद, सर धक मेरा प्रार्थना करना,
और फिर उसका तिरछी नजरों से मुझे निहारना,
हाँ, उसे पसंद है।

हमारा साथ बैठना, खुलकर बातें करना,
हमारा…. साथ बैठना, खुलकर बातें करना,
और फिर धीरे से मेरी कुल्हड़ से चाय चक लेना,
हाँ, उसे पसंद है।

उसकी गुस्से वाली नजरों से डर लगता है मुझे,
उसकी…. गुस्से वाली नजरों से डर लगता है मुझे,
और मेरा नज़रें चुराना,
उसे पसंद है।

वो कहता है, वो.. कहता है सूट बेशक सादा ही पहन लेना तुम,
तुम्हारे तो चेहरे से रौनक है,
और फिर, और फिर मेरा दुपट्टा एक तरफ डालना,
उसे पसंद है।
वो कहता है, उसे पसंद है।

                                     -Charul Agrawal