Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

सुकून का एहसास

तेरी मुस्कान में जैसे सुबह की रोशनी है,
तेरी बातों में जैसे मीठी सी कोई धुन बसी है।
जब भी तू पास होती है, दिल सुकून पा जाता है,
जैसे सूखे फूल को फिर से पानी मिल जाता है।
तेरी आँखों में जैसे पूरा आसमान दिखता है,
तेरे बिना ये दिल हर पल कुछ कम सा लगता है।
ना जाने ये कैसा रिश्ता बन गया है हममें,
तेरा नाम आते ही दिल धड़कने लगता है।
अगर साथ हो तेरा तो हर रास्ता आसान है,
तेरे बिना ये दुनिया भी थोड़ी वीरान है।
बस यही दुआ है हर पल इस दिल की,
तेरा साथ रहे तो जिंदगी भी एक खूबसूरत कहानी है।

                     -Sapna Sadashiv angane